समस्तीपुर। 2 अक्टूबर, 2025। बिहार सरकार के मंत्री महेश्वर हजारी शहर के मथुरापुर घाट के एक होटल के लिफ्ट में करीब एक घंटे तक फंसे रहे। काफी मशक्कत के बाद लिफ्ट के गेट को तोड़ कर उन्हें बाहर निकाला गया। लिफ्ट के अंदर इतने देर तक फंसे रहने के कारण उनका दम घूंटने लगा था। बताया गया कि मंत्री के साथ उनके कुछ कार्यकर्ता भी थे। मंत्री इस होटल में ठहरे हुए थे तथा चार मंजिले से लिफ्ट से नीचे उतर रहे थे कि बीच में ही लिफ्ट रुक गया। लिफ्ट का सायरन बजाने के बाद होटल के कर्मी लिफ्ट की दौड़े और लिफ्ट को खोलने की कोशिश करने लगे पर खुल नहीं रहे थे। इसके बाद लिफ्ट के गेट को तोड़ना पड़ा। तब जाकर मंत्री बाहर निकल सके।