आज 2 अक्टूबर 2025 को गांधी जयंती के अवसर पर जिला गंगा समिति, जिला प्रशासन समस्तीपुर एवं नगर निगम समस्तीपुर के संयुक्त तत्वाधान में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत “स्वच्छ भारत दिवस कार्यक्रम” का आयोजन समस्तीपुर शहर के बूढ़ी गंडक नदी के किनारे खाटू श्याम मंदिर के समीप प्रसाद घाट पर आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में ज्ञान प्रकाश, नगर आयुक्त, नगर निगम समस्तीपुर, नीरजेश कुमार, डीपीओ नमामि गंगे समस्तीपुर, विवेक कुमार, स्वच्छता पदाधिकारी नगर निगम, समस्तीपुर, स्वच्छता कर्मी, स्वयंसेवकों आदि ने घाटों की सफाई की। डीपीओ, नमामि गंगे ने सभी को नदियों एवं जलाशयों को स्वच्छ रखने के लिए सामूहिक रूप से स्वच्छता के लिए शपथ दिलाया तथा नदियों को प्लास्टिकमुक्त बनाने के लिए स्वच्छता कर्मियों के बीच कपड़े के थैले का वितरण किया। नदियों को स्वच्छ एवं अविरल बनाने के लिए हस्ताक्षर अभियान भी चलाया। नगर आयुक्त ने नदियों एवं जलाशयों में कचरा नहीं डालने को लेकर आमजनों से अपील की। स्वच्छता अभियान में सहायक सफाई इंस्पेक्टर मनोज कुमार, मो. अलिशेर, विपिन कुमार, सफाई जमादार मो. हाफिज, बबलू कुमार, वार्ड सुपरवाइजर रूपेश कुमार, वार्ड जमादार लखींद्र पासवान, बिजली पासवान, स्वयंसेवक अमन कुमार इत्यादि ने अपना बहुमूल्य योगदान किया।
गांधी जयंती पर स्वक्ष भारत दिवस कार्यक्रम
👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें
और पढ़ें
- विज्ञापन
